महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने छग में ओडिशा की हिरण छाप शराब खपाने के प्लान को फेल कर दिया। पुलिस ने 43 लीटर महुआ शराब और एक साइकिल जब्त की है। मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत जेल भेजा गया है। महासमुंद पुलिस का यह विशेष अभियान अवैध शराब माफियाओं की कमर तोड़ रहा है। अब तक पुलिस ने 7,789.060 लीटर अवैध शराब जब्त की है, जिसकी कुल कीमत 21,79,045 है। इस दौरान पुलिस ने अब तक कुल 621 मामले दर्ज कर 702 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसपी प्रभात कुमार ने कहा कि जिले में नशे का अवैध कारोबार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने ग्राम सलखंड और सिवनीकला में दबिश देकर आरोपियों को दबोचा और अवैध महुआ शराब जब्त की।

Source: Source