मध्य प्रदेश के कटनी में स्कूल जाते समय 10 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। तीसरी कक्षा का छात्र स्कूल वैन से जा रहा था। पुलिस के मुताबिक चलती वैन का दरवाजा अचानक खुल गया। दरवाजा खुलने से बच्चा सड़क पर गिर गया। इसके बाद वह वैन के पहिए की चपेट में आ गया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हादसे से नाराज लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। इससे इलाके में कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कूल वैन को जब्त कर लिया है। मामले में वैन चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस हादसे के कारणों और वाहन की सुरक्षा व्यवस्था की जांच कर रही है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। Source: Source Post navigation MP हाईकोर्ट की नई वेबसाइट पर उठे सवाल, ई-हियरिंग की खामियों की स्वतंत्र जांच के आदेश कुरुक्षेत्र में किसान महापंचायत आज, 15 सितंबर से धान खरीद शुरू कराने की मांग; 10 संगठन होंगे शामिल