करनाल शहर में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत तैयार की गई विकास योजनाओं को शनिवार को जनता को समर्पित किया जाएगा। केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल आज दोपहर 3 बजे करनाल पहुंचेंगे। इस दौरान वे शहर की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद महिला आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान सेक्टर-32 में बनाए गए वृद्धाश्रम का लोकार्पण किया जाएगा। इसके अलावा नगर निगम की ओर से मीरा सद्भावना चौक के नवीनीकरण का कार्य पूरा किया गया है, जिसे जनता को समर्पित किया जाएगा। इन परियोजनाओं का उद्देश्य शहर में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ नागरिकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। शक्ति कॉलोनी में बनाए गए कामकाजी महिला छात्रावास का भी उद्घाटन किया जाएगा। इससे शहर में नौकरी और अन्य कामकाज के लिए रहने वाली महिलाओं को सुरक्षित आवास की सुविधा मिल सकेगी। इसके साथ ही छात्रावास परिसर में बनाए गए कमर्शियल ब्लॉक ए और बी का भी लोकार्पण होगा। इन सभी परियोजनाओं को स्मार्ट सिटी के तहत विकसित किया गया है। लोकार्पण के बाद ये सुविधाएं जनता के लिए समर्पित होंगी। विकास परियोजनाओं के लोकार्पण के बाद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल महिला आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचेंगे। यहां वे कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे। Source: Source Post navigation अकवान का असर: उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश का यलो अलर्ट, सरगुजा संभाग में दो दिन बारिश का पूर्वानुमान; धान खरीदी पर सीधा असर छत्तीसगढ़ के उद्योगों में बदले नियम, कर्मचारियों की शिकायत से ट्रेड यूनियन चुनाव तक नई व्यवस्था लागू