करनाल शहर में मेरठ रोड पर स्कूटी से जा रही एक युवती का रास्ता रोककर उस पर उसके पूर्व पति द्वारा पेंचकस से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तुरंत सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया। युवती की मां ने उसके पूर्व पति पर हमला करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि आरोपी पहले भी युवती का पीछा कर चुका है और इस संबंध में पुलिस को कई बार शिकायत दी जा चुकी है। घायल युवती की पहचान अंजलि के रूप में हुई है। उसकी मां ने बताया कि अंजलि की शादी वर्ष 2020 में हुई थी और बीते मई महीने में उसका पति से तलाक हो चुका है। इसके बावजूद उसका पूर्व पति लगातार बेटी का पीछा कर रहा है। मां के अनुसार इस मामले को लेकर परिवार कई बार पुलिस के पास शिकायत लेकर गया है और वे एसपी के सामने भी पेश हो चुके हैं, लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंजलि की मां ने बताया कि 20 अक्टूबर को भी उसका पूर्व पति एक्टिवा को टक्कर मारकर गया था और इस घटना के बाद भी परिवार ने पुलिस को शिकायत दी थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उनसे सबूत मांग रही है। मां ने कहा कि जब उनकी बेटी का पीछा किया जा रहा है तो वे खुद सबूत कहां से लेकर आएं। मां के मुताबिक बुधवार को भी पूर्व पति उनकी बेटी के पास पहुंचा और उस पर पेंचकस से हमला कर दिया। वारदात के बाद युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल लेकर गए। सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों का कहना है कि उन्होंने पहले भी कई बार पुलिस को शिकायत दी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल युवती का अस्पताल में उपचार चल रहा है। Source: Source Post navigation ‘मैं साइको बन गया हूं’: पत्नी का सिर काटने के बाद पति काली मंदिर में सिर लेकर बैठा, पुलिस को क्या बताया रेलवे पार्किंग में सिंडिकेट राज! शिकायतों के बाद भी ठेकेदार पर मेहरबान रेलवे, 1.21 करोड़ का ठेका देकर सुरक्षा भूली