हरियाणा के करनाल जिले के निसिंग में कपड़े की दुकान का शटर तोड़कर करीब 6 लाख रुपये चोरी करने के मामले में CIA असंध की टीम ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहतक जिले के गांधार गांव निवासी प्रवीण के रूप में हुई है। इससे पहले पुलिस इस मामले में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। उनके कब्जे से चोरी की नकदी और चोरी के पैसों से खरीदी गई एक गाड़ी बरामद की गई थी। पुलिस के अनुसार, निसिंग निवासी खड्ग सिंह की ओरिएंटल बैंक के पास कपूर जनरल स्टोर नाम से कपड़े की दुकान है। शिकायतकर्ता ने बताया कि 7 अगस्त की रात दुकान बंद करके घर चले गए थे। अगले दिन सुबह दुकान पर पहुंचे तो शटर टूटा हुआ मिला। दुकान के अंदर जांच करने पर गल्ले में रखे करीब 6 लाख रुपये गायब मिले। इस शिकायत के आधार पर 8 सितंबर को थाना निसिंग में चोरी का मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए CIA असंध की टीम ने जांच शुरू की। उपनिरीक्षक सलिंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पहले नरेंद्र निवासी बेरीखेड़ा, जिला जींद, और हरीकेश उर्फ केसू निवासी कबूलपुर, जिला रोहतक को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों को हाईवे 152-डी पर असंध-जींद रोड के पास बाहरी गांव के क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की नकदी और चोरी के पैसों से खरीदी गई गाड़ी बरामद की थी। अब तीसरे आरोपी प्रवीण की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, ताकि वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा सके। करनाल के पुलिस अधीक्षक करन गोयल के निर्देश पर संपत्ति संबंधी अपराधों में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। Source: Source Post navigation रेवाड़ी बैंक चोरी मामले में 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, पहले पकड़े जा चुके हैं 7 आरोपी पलवल में मोबाइल हैक कर युवक के बैंक खातों से उड़ाए ₹1.01 लाख, फोन चालू होते ही आने लगे कटौती के मैसेज