जालंधर नगर निगम के सफाई और सीवर मुलाजिमों की हड़ताल के कारण शहर की पूरी व्यवस्था चरमरा गई है। एक यूनियन 22 मई से शुरू इस हड़ताल के चलते पिछले कई दिनों से शहर में सफाई व्यवस्था चौपट हो चुकी है। हालात इस कदर बदतर हो चुके हैं कि मुख्य डंपों से कचरे की लिफ्टिंग न होने के कारण रिहायशी इलाकों और सड़कों पर गंदगी फैली है। भीषण गर्मी के इस मौसम में सड़कों पर बिखरे कचरे से बदबू फैल रही है, जिससे महामारी का खतरा भी मंडराने लगा है। उधर कमिश्नर ने 29 मई तक गैर हाजिर मुलाजिमों की रिपोर्ट तलब की है। सफाई के साथ-साथ सीवर लाइन की सफाई करने वाले मुलाजिम भी हड़ताल पर डटे हुए हैं। इसके कारण शहर के कई इलाकों में सीवर जाम और ओवरफ्लो की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। निगम के कंट्रोल रूम में सीवर ओवरफ्लो से जुड़ी सैकड़ों शिकायतें दर्ज हो रही हैं, लेकिन कर्मचारी न होने के कारण ये सभी शिकायतें पेंडिंग पड़ी हैं। गंदा पानी सड़कों और गलियों में जमा होने से आम जनता का जीना मुहाल हो गया है। बुधवार को भी इन कर्मचारियों ने काम पूरी तरह बंद रखा और अपनी मांगों को लेकर कमिश्नर दफ्तर के बाहर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। Source: Source Post navigation सीतापुर विधायक व समर्थकों ने नायब तहसीलदार को पीटा,कपड़े फाड़़े:राजापुर उपतहसील में विधायक की चचेरी बहन से अभद्रता पर भड़के, SDM ने किया बीचबचाव 20 लाख बच्चों के फर्स्ट एड पर ताला:अफसरों की लापरवाही से केंद्र को लौट रहे आठ करोड़