कवर्धा जिला अस्पताल की एसएनसीयू टीम ने 870 ग्राम वजन के अति समयपूर्व नवजात का सफल इलाज किया। जन्म के समय शिशु की हालत बेहद गंभीर थी और उसके बचने की संभावना कम मानी जा रही थी। नवजात को तुरंत स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट में भर्ती किया गया। विशेषज्ञ डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने लगातार निगरानी करते हुए उसका उपचार किया। शिशु को सांस लेने में सहायता, तापमान नियंत्रण, संक्रमण से बचाव और पोषण संबंधी जरूरी सेवाएं दी गईं। करीब एक महीने के इलाज के बाद नवजात का वजन बढ़कर 1600 ग्राम हो गया। स्वास्थ्य जांच में स्थिति सामान्य पाए जाने के बाद डॉक्टरों ने उसे स्वस्थ अवस्था में घर भेज दिया। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. शलिल मिश्रा और एसएनसीयू टीम ने इस सफलता में अहम भूमिका निभाई। डॉक्टरों ने बताया कि कम वजन वाले समयपूर्व शिशुओं का इलाज बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। सिविल सर्जन डॉ. केशव धुव्र ने एसएनसीयू टीम की इस उपलब्धि की सराहना की। नवजात के माता-पिता ने डॉक्टरों और स्टाफ का आभार जताते हुए अस्पताल की सेवाओं की प्रशंसा की। Source: Source Post navigation अंबाला-कालाअंब राष्ट्रीय राजमार्ग का लोकार्पण, क्षेत्र में विकास और कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित बैंकिंग और UPI इस्तेमाल की दी गई जानकारी, साइबर ठगी से बचाव पर जोर