छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ। कुकदूर थाना क्षेत्र के लोखान गांव में सात वर्षीय छात्र की नाले में बहने से मौत हो गई। मृतक छात्र दूसरी कक्षा में पढ़ता था। जानकारी के अनुसार, बच्चा स्कूल से घर लौट रहा था। रास्ते में उफनते नाले को पार करते समय वह बह गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने देर रात तक उसकी तलाश की। बुधवार सुबह दूसरे गांव के पास बच्चे का शव बरामद हुआ। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बारिश के मौसम में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Source: Source