कबीरधाम पुलिस ने बोड़ला थाना क्षेत्र के चर्चित अंधे हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के दोस्त को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी मृतक को घूमने और शराब पीने के बहाने अपने साथ ले गया था। दोनों भोरमदेव-चिल्फी घाटी क्षेत्र की ओर गए थे। रास्ते में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पत्थर से हमला कर दोस्त की हत्या कर दी। पुलिस ने सात दिनों के भीतर मामले की गुत्थी सुलझा ली। आरोपी की निशानदेही पर खून से सना पत्थर बरामद किया गया है। वारदात के समय पहने गए कपड़े और मृतक की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Source: Source