पलवल STF ने नीरज फरीदपुरिया गैंग के एक इनामी सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोनू उर्फ प्रमोद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़ा हुआ था। आरोपी की निशानदेही पर रिमांड के दौरान कई हथियार बरामद किए गए हैं। बरामद हथियारों में 10 लाख रुपये से अधिक कीमत की विदेशी पिस्टल भी शामिल है। इसके अलावा एक अन्य पिस्टल और डबल बैरल पौना बंदूक भी मिली है। STF का दावा है कि गिरफ्तारी से एक बड़ी वारदात को टाला गया है। आरोपी के खिलाफ हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 16 गंभीर मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, फिरौती और धमकी जैसे मामले शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी गैंग के निर्देश पर किसी वारदात की तैयारी में था। मामले में आगे की जांच जारी है। Source: Source Post navigation शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और 20 लाख की ठगी, गुरुग्राम पुलिस ने जयपुर से आरोपी को गिरफ्तार कवर्धा हत्याकांड का खुलासा: दोस्त ही निकला आरोपी, सात दिन में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी