कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में कसईनाला में डूबे एक ग्रामीण का शव 32 घंटे बाद बरामद किया गया। मृतक की पहचान पंडरीपानी पंचायत के आश्रित ग्राम जटांगपुर निवासी 55 वर्षीय बंधुराम विश्वकर्मा के रूप में हुई है। सोमवार को तेज बारिश के दौरान वह कसईनाला में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान तेज बहाव में फंसकर वह लापता हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने नगर सेना की एसडीआरएफ टीम के साथ तलाश अभियान शुरू किया। लगातार कई घंटों तक चले खोज अभियान के बाद उसका शव नाले से बरामद किया गया। शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने बारिश के दौरान नदी-नालों के पास नहीं जाने की अपील की है। लगातार बारिश के मौसम में जलस्रोतों के तेज बहाव से सावधानी बरतने की सलाह भी दी गई है। Source: Source Post navigation रायपुर में अवैध व्यावसायिक भवन पर नगर निगम की कार्रवाई, 1500 वर्गफुट का निर्माण किया ध्वस्त हिमाचल में 12 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन और बाढ़ के खतरे के बीच सतर्क रहने की सलाह