छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के परपोड़ा गांव स्थित आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र में पेयजल संकट बना हुआ है। केंद्र में आने वाले बच्चों को पर्याप्त और स्वच्छ पानी नहीं मिल पा रहा है। पानी की कमी से बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सार्वजनिक बोरवेल से निजी कनेक्शन लेने के कारण आंगनबाड़ी की पानी सप्लाई बाधित हुई है। पाइपलाइन खराब होने के बाद केंद्र में नियमित जल आपूर्ति बंद हो गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि कई बार अपने खर्च से पाइपलाइन की मरम्मत कराई गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब बच्चों के लिए आसपास के घरों और हैंडपंप से पानी लाना पड़ रहा है। भोजन बनाने में भी कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द स्थायी पेयजल व्यवस्था कराने की मांग की है। उन्होंने सार्वजनिक बोरवेल के कथित दुरुपयोग की निष्पक्ष जांच की भी मांग की है। Source: Source Post navigation संभल में सरकारी जमीन पर बने अवैध इमामबाड़ा और मजार पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात