हरियाणा कांग्रेस ने आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में 24 जिलाध्यक्षों की समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में जिला अध्यक्षों के कामकाज, बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता और जनसंपर्क गतिविधियों का विस्तृत आंकलन किया जाएगा। कांग्रेस नेतृत्व का फोकस आगामी चुनावों से पहले बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर है। जिला अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों और अभियानों की विस्तृत रिपोर्ट लेकर आने के निर्देश दिए गए हैं। SIR पर भी मंथन होगा और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर भी तैयारी तेज की गई है। दिल्ली नेतृत्व की भी सीधी नजर रहेगी। हरियाणा मामलों के सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल और प्रफुल्ल गुडे भी बैठकों में मौजूद रहेंगे। Source: Source Post navigation नितेश राणे के बयान पर राजद का हमला विजय तमिलनाडु में अपने बूते सरकार चलाने की तैयारी में