कानपुर के परमट इलाके में स्थित प्राथमिक विद्यालय बुधवार को उस समय राजनीतिक टकराव का केंद्र बन गया, जब भाजपा और सपा समर्थक आमने-सामने आ गए. मामला विद्यालय परिसर में प्रस्तावित निर्माण कार्य के भूमिपूजन को लेकर शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. जानकारी के अनुसार, आर्यनगर विधानसभा से सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी की विधायक निधि से विद्यालय में तीन कमरों के निर्माण का प्रस्ताव है.

🔗 Read original sourceAaj Tak [RAW]