हिमाचल के किन्नौर में जवाहर नवोदय स्कूल के बॉयज हॉस्टल में एक छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल में ही पढ़ने वाले 4 से 5 स्टूडेंट्स ने छात्र को पीटा। घटना का एक मिनट 3 सेकेंड का वीडियो सामने आया है, जिसमें छात्र को लात-घूंसों से पीटते और गालियां देते देखा जा सकता है। उसे पहले बेड पर और फिर फर्श पर गिराया गया। यह घटना रिकांगपियो स्थित स्कूल की सितंबर माह की बताई जा रही है, लेकिन वीडियो गुरुवार को वायरल हुआ। स्कूल प्रबंधन ने जांच के लिए कमेटी गठित की है। एसपी सुशील शर्मा ने कहा कि कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार किया जाएगा, क्योंकि आरोपी छात्र नाबालिग हैं। DC सोनाक्षी सिंह तोमर ने कहा कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। Source: Source Post navigation बिलासपुर: मकान में भीषण आग, परिवार ने भागकर बचाई जान; 25 मिनट बाद पहुंची दमकल, सारा सामान जलकर खाक गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई: जैश के संदिग्ध के पास से AK-47 और 23 कारतूस बरामद, गिरफ्तार