बिलासपुर के कुदुदंड स्थित चांदनी चौक में गुरुवार रात एक मकान में भीषण आग लग गई। रात करीब 8:40 बजे घर के सामने वाले हिस्से में आग भड़क उठी। धुआं और आग की लपटों के बीच परिवार के सदस्यों ने किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई। पड़ोसियों ने बोर चालू कर पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। करीब 25 मिनट बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर का पूरा सामान जलकर खाक हो चुका था। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Source: Source Post navigation बदायूं: यौन उत्पीड़न का विरोध करने पर महिला की हत्या, 7 वर्षीय पोते को भी मार डाला; दिल्ली का दर्जी गिरफ्तार किन्नौर: नवोदय स्कूल हॉस्टल में छात्र की पिटाई, 5 स्टूडेंट्स ने बेड और फर्श पर गिराकर लात-घूंसे मारे; वीडियो वायरल