पीएम श्री केंद्रीय विद्यालयों (केवी) की पहली कक्षा में अपने बच्चों को दाखिला दिलाने के लिए अभिभावकों को ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है। इन स्कूलों में एडमिशन के लिए पेरेंट्स को लंबा इंतजार करना पड़ता है और इसके बावजूद कई बार उन्हें दाखिला नहीं मिल पाता। इस वजह से कई अभिभावकों का अपने बच्चे को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाने का सपना महज एक सपना बनकर ही रह जाता है, क्योंकि अक्सर इन स्कूलों की सभी सीटें तुरंत भर जाती हैं। परंतु इस बार स्थिति अलग है। पंजाब के लगभग सभी केंद्रीय विद्यालयों में अलग-अलग कक्षाओं में सीटें खाली पड़ी हैं क्योंकि छात्रों की संख्या में कमी आई है। इसमें मुख्य रूप से 10वीं से लेकर 12वीं कक्षा तक की सीटें रिक्त हैं। इन खाली सीटों को भरने के लिए अब केंद्रीय विद्यालयों के प्राचार्यों द्वारा सोमवार को ‘एडमिशन मेला’ लगाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इन केंद्रीय विद्यालयों में पढ़ाई का स्तर बेहद शानदार होता है। खेलों के लिए बच्चों को बाहर लेकर जाने, उनके रहने, खाने-पीने और बस आदि की तमाम सुविधाएं बिल्कुल निशुल्क (फ्री) प्रदान की जाती हैं। इसके विपरीत, प्राइवेट स्कूलों में मोटी फीस वसूलने के साथ-साथ खेल-कूद और यहां तक कि जनरेटर चलाने का खर्च भी पेरेंट्स की जेब से लिया जाता है। फिलहाल, विद्यालय प्रबंधन की ओर से इस एडमिशन मेले को सफल बनाने के लिए पुरजोर प्रयास किए जा रहे हैं। गौर हो कि अमृतसर शहर में पहले तीन केंद्रीय विद्यालय हुआ करते थे, लेकिन अब केवल केवी नंबर 1 और केवी नंबर 3 ही क्रियाशील रह गए हैं। शहर के निवासी अब केवी नंबर 2 को भी दोबारा शुरू करवाने के लिए स्थानीय सांसद गुरजीत सिंह औजला से लगातार अपील कर रहे हैं। : Source Post navigation कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पर्यावरण विज्ञान कोर्स के लिए 21 जून तक करें आवेदन क्यूईटी यूजी 2026 परीक्षा स्थगित