कैथल में ढांड रोड पर सड़क हादसे में करीब 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब किशोर दोस्तों के साथ सेक्टर 19 की मार्केट में आइसक्रीम खाने जा रहा था। सड़क पार करते समय शहर की ओर से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि किशोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान अमरगढ़ गामड़ी निवासी राजीव के रूप में हुई है। राजीव 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने सिविल लाइन थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के पिता सुमित की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। परिजनों के मुताबिक राजीव अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। Source: Source Post navigation कानपुर दवा कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, 30 वर्षीय बहू गिरफ्तार; CCTV से खुली साजिश की कड़ी रायपुर ग्रामीण में कुल अपराध घटे, लेकिन गंभीर केस बढ़े; हत्या के प्रयास और अपहरण में बड़ा उछाल