कैथल के गांव थेहबनेडा में सड़क हादसे में करीब 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक मोटरसाइकिल से अपनी बड़ी बहन को लेने भागल जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान जसप्रीत सिंह के रूप में हुई है। जसप्रीत दो बहनों का इकलौता भाई था। उसके पिता मनजीत सिंह की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। जसप्रीत मोटरसाइकिल ठीक करने का काम करता था। परिजन उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल गुहला लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा मलकित सिंह ने चीका थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। Source: Source Post navigation पत्नी का ऑपरेशन कराने जाना था, शराब के नशे में पंचायत मुखिया गिरफ्तार मुजफ्फरपुर में सीमेंट गोदाम के नाइट गार्ड की हत्या, सोने की जगह से 100 मीटर दूर मिला शव