फरीदकोट के कोटकपूरा में पुलिस ने लूट की कथित साजिश रच रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को नई दाना मंडी के एक सुनसान स्थान से पकड़ा। आरोपियों के पास से कई तेजधार हथियार बरामद किए गए हैं। इनमें कापा, खंडा, कृपाण, टोका और लोहे की पाइप शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी लूट की वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शंकर, हरजिंदर सिंह उर्फ जिंदर, जोरा सिंह, संदीप सिंह उर्फ शैंकी और रविंदर सिंह उर्फ कालू के रूप में हुई है। कार्रवाई थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान मिली सूचना के आधार पर की। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। DSP कोटकपूरा के अनुसार गिरफ्तार पांच आरोपियों में से तीन के खिलाफ पहले से आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लेने की तैयारी कर रही है। रिमांड के दौरान उनसे पिछली वारदातों और कथित नई साजिश के बारे में पूछताछ की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश करेगी कि आरोपी किस वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

Source: Source