फरीदकोट जिले में नगर काउंसिल चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन, पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कोटकपूरा शहर में एक रोड शो निकाला। इस दौरान उन्होंने लोगों से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को जिताने की अपील की। स्पीकर संधवां ने कहा कि सरकार और एमसी एक ही पार्टी के होने से जनता के काम बिना रुकावट के पूरे होंगे। उन्होंने दावा किया कि पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में किए गए वादों को पूरा कर दिया है। संधवां ने लोगों से अपील की कि वे ‘आप’ उम्मीदवारों को भारी बहुमत से जिताकर नगर काउंसिल भेजें। रोड शो शहर के अलग-अलग बाजारों और इलाकों से होता हुआ सभी वार्डों में पहुंचा। इस दौरान संधवां ने एक नया नारा दिया— ‘आप की सरकार, आप का एमसी’। उन्होंने कहा कि इससे मोहल्लों के विकास कार्यों और सरकारी प्रोजेक्ट्स में तेजी आएगी। Source: Source Post navigation नूरमहल में पुलिस की अनुचित कार्रवाई हरसिमरत बादल का AAP पर हमला