कोरबा के कुसमुंडा क्षेत्र में स्थित अहिरन नदी में सैकड़ों मछलियां मृत मिलीं। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि अज्ञात लोगों ने रात के समय विस्फोटक और ज्वलनशील पदार्थ का इस्तेमाल कर मछलियों का शिकार किया। नदी का पानी दूषित हो गया और आसपास बदबू फैल गई। लोगों को पीने के पानी को लेकर डर है। घटना के बाद लोगों ने प्रशासन से पानी की जांच कराने और सप्लाई की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की। मरी हुई मछलियों को तुरंत नदी से हटाने की भी मांग की गई है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

: Source