कोरबा जिले में गुरुवार देर रात तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से तीन गौवंश की मौत हो गई। हादसा उरगा थाना क्षेत्र में भैंसमा पॉवर जनरेट ऑफिस के सामने हुआ। कार की टक्कर से एक गौवंश गंभीर रूप से घायल भी हुआ है। पुलिस के अनुसार कार चालक के नशे में होने और लापरवाही से वाहन चलाने की आशंका है। घटना के बाद बजरंग दल और गौसेवक मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृत गौवंश को सड़क से हटवाया और घायल पशु को उपचार के लिए भेजा। बजरंग दल ने चालक के ब्रेथ एनालाइजर और मेडिकल परीक्षण की मांग की है। संगठन ने नशे में ड्राइविंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने की धाराओं में कार्रवाई की मांग की है। इसी रात कोरबा के बुधवारी बायपास पर कार और ई-रिक्शा की जोरदार भिड़ंत में कई लोग घायल हुए। घायलों में महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं तथा एक युवती के पैर में गंभीर चोट आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ई-रिक्शा एक नाबालिग चला रहा था। हादसे के बाद 15 से 20 युवक लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे, लेकिन पुलिस ने स्थिति संभाल ली। दोनों वाहनों को जब्त कर पुलिस CCTV फुटेज और हादसे के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। Source: Source Post navigation अमृतसर में घर पर ग्रेनेड हमला, 3 घायल; मुंह ढककर आए बाइक सवार हमलावर फरार