गौरेला-पेंड्रा-मरवाही कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन के निर्देश पर खनिज विभाग ने अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। जिला खनिज उड़नदस्ता दल ने कई वाहन जब्त किए। यह कार्रवाई सिवनी, लखनघाट, चीचगोहना और गुल्लीडांड क्षेत्रों में सघन जांच के दौरान की गई। 3 ट्रैक्टर रेत, 1 ट्रैक्टर गिट्टी, 1 ट्रैक्टर मुरुम और 1 जेसीबी मशीन जब्त की गई। जब्त किए गए वाहनों को सुरक्षा के मद्देनजर मरवाही और सिवनी थानों में खड़ा कराया गया है। प्रशासन ने खान और खनिज अधिनियम 1957 के तहत मामला दर्ज किया है। खनिज निरीक्षक सुजीत कंवर, सतीश साहू और नगर सैनिक साहिब गनी की टीम ने इस कार्रवाई में भाग लिया। खनिज अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन को रोकने के लिए भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने अवैध उत्खनन के खिलाफ सख्ती बरतने का फैसला किया है।

Source: Source