उदयपुर विकासखंड के हायर सेकंडरी स्कूल खमरिया में शाला प्रवेश उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उत्साह बढ़ाया। समारोह में जिला महामंत्री विनोद हर्ष, राकेश अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष अखंड विधायक सिंह उपस्थित रहे। प्राचार्य सुनील कुमार सिंह ने कक्षा 6वीं और 9वीं के 180 विद्यार्थियों को प्रवेश दिलाया। इस अवसर पर 9वीं की 73 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। अतिथियों ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने बच्चों को अच्छे संस्कार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर जोर दिया। प्राचार्य ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील की। विद्यार्थियों से मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। अभियान में करीब 250 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, छात्रों और स्वयंसेवकों ने भाग लिया। Source: Source Post navigation सोनहत स्कूल की जर्जर इमारत बनी परेशानी, 550 छात्रों की पढ़ाई बारिश में प्रभावित शिक्षक भर्ती 2026 में पीटीआई के सभी पद गायब, अभ्यर्थियों में नाराजगी; भर्ती संख्या भी घटी