अमृतसर में पहला ‘अमृतसर मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल-2026’ आज से शुरू होगा। इसका आयोजन मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल एसोसिएशन द्वारा खालसा यूनिवर्सिटी में किया जा रहा है। दो दिवसीय आयोजन 31 अगस्त और 1 सितंबर को होगा। फेस्टिवल का उद्देश्य युवाओं को भारतीय सशस्त्र सेनाओं की उपलब्धियों से परिचित कराना है। इसके साथ ही सैन्य इतिहास और युद्ध रणनीतियों की जानकारी भी युवाओं तक पहुंचाई जाएगी। लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. जेएस चीमा (सेवानिवृत्त) ने आयोजन के उद्देश्य की जानकारी दी। 31 अगस्त को सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक पश्चिमी एशिया में अशांति और भारत के हितों पर चर्चा होगी। इस सत्र में क्षेत्रीय अस्थिरता और भारत के हितों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। 1 सितंबर को 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर विशेष सत्र आयोजित होगा। इसमें अमृतसर सेक्टर में हुई सैन्य कार्रवाइयों पर चर्चा की जाएगी। यह सत्र सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक चलेगा। फेस्टिवल के माध्यम से सैन्य विषयों को साहित्य और विमर्श के जरिए युवाओं तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजकों का मानना है कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में सैन्य इतिहास और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति समझ विकसित करेंगे।

Source: Source