गुरुग्राम के मानेसर स्थित बाबा भीषम मंदिर परिसर में मंगलवार रात एक नवजात बच्चा लावारिस हालत में मिला। अज्ञात व्यक्ति बच्चे को मंदिर परिसर में छोड़कर चला गया। सूचना मिलने पर मानेसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नवजात को सुरक्षित कब्जे में लेकर सेक्टर-10 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक बच्चे की उम्र करीब दो से तीन दिन होने का अनुमान है। चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्चे को स्वस्थ बताया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है और उसे निगरानी में रखा गया है। बच्चे को मंदिर में छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज के जरिए बच्चे को छोड़ने वाले व्यक्ति या महिला की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। जांच में बच्चे के माता-पिता का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। मामले में पुलिस उपलब्ध सुरागों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Source: Source