गुरुग्राम के सेक्टर-10 थाना क्षेत्र में बसई चौक के पास एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सोमवार को राहगीरों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। महिला का शव अर्धनग्न और संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ है। शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने शुरुआती तौर पर हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस ने अभी घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जांच टीम घटनास्थल से सबूत जुटाने में लगी हुई है। महिला की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्रों से भी जानकारी एकत्र कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आएगी।

Source: Source