गुरुग्राम में पुलिस ने 47 लाख रुपए से अधिक की नकदी लेकर फरार हुए एक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 30 अप्रैल को शिकायतकर्ता के 47 लाख 28 हजार रुपए लेकर भाग गया था। पुलिस ने उसके कब्जे से 160 ग्राम सोना, 2 लाख 75 हजार रुपए नकद और एक आईफोन बरामद किया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसने अपने ड्राइवर विनय कुमार को 30 अप्रैल को सेक्टर-49 में नकदी देने के लिए भेजा था। लेकिन विनय कुमार नकदी लेकर फरार हो गया और अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया। शिकायत के आधार पर गुरुग्राम पुलिस ने सेक्टर-50 थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। 4 दिन की रिमांड पर लिया जांच के दौरान, पुलिस ने आरोपी विनय कुमार (35) को 21 मई को उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से गिरफ्तार किया। विनय कुमार मूल रूप से दिल्ली के सुभाष कैंप, दक्षिणपुरी, अंबेडकर नगर का रहने वाला है और हाल ही में फरीदाबाद के सूर्य विहार में रह रहा था। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर 4 दिन की रिमांड पर लिया है। 2 साल से कर रहा था नौकरी पूछताछ में आरोपी विनय कुमार ने बताया कि वह पिछले 2 साल से शिकायतकर्ता के यहां ड्राइवर के रूप में काम कर रहा था। नकदी लेकर जाते समय उसके मन में लालच आ गया और वह पूरी रकम लेकर भाग गया। उसने चोरी की रकम में से करीब 26 लाख रुपए से अपने एक रिश्तेदार के जरिए सोना खरीदा था। उसने एक आईफोन भी खरीदा और कुछ पैसे निजी खर्चों में इस्तेमाल किए। पुलिस ने आरोपी के पास से 160 ग्राम सोना, 2 लाख 75 हजार रुपए नकद और एक आईफोन मोबाइल बरामद किया है। पुलिस फिलहाल आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है और मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है। Source: Source Post navigation 800 रुपये की मजदूरी विवाद में फैक्ट्री मालिक पर हमला संगरूर में रिश्तेदारों ने की युवक की हत्या:गिरवी गहनों के विवाद में वारदात, 24 घंटे में पुलिस ने दोनों आरोपी पकड़े