गुरुग्राम में सोहना रोड पर मारुति कुंज मोड़ के पास सोमवार रात करीब 9:30 बजे एक चलती कार अचानक आग के गोले में तब्दील हो गई। गनीमत रही कि कार ड्राइवर ने समय रहते सूझबूझ दिखाते हुए चलती गाड़ी से बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार के बोनट से अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। बीच सड़क पर धू-धू कर जलती कार को देखकर राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई और यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है।

Source: Source