बठिंडा में श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर तलवंडी साबो (बठिंडा) स्थित तख्त श्री दमदमा साहिब में बड़ी संख्या में श्रद्धालु नतमस्तक हुए। इस पावन मौके पर तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी टेक सिंह धनौला ने भारत और पाकिस्तान की सरकारों से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को जल्द खोलने की अपील की। जत्थेदार ने देशवासियों को गुरपुरब की बधाई देते हुए कहा कि संगत को जाति-पाति और भेदभाव से ऊपर उठकर गुरु साहिब के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए और उनका स्मरण करना चाहिए। कॉरिडोर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर काफी समय से बंद पड़ा है और देश-विदेश की संगत इसके फिर से खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रही है। संगत की भावनाओं को देखते हुए दोनों देशों की सरकारों को इस दिशा में जल्द सकारात्मक कदम उठाना चाहिए, ताकि श्रद्धालु गुरु घर जाकर दर्शन और दीदार कर सकें। Source: Source Post navigation हरियाणा में किसान 2 दिसंबर को कुरुक्षेत्र कूच करेंगे, कैथल में सभी किसान संगठन एकजुट; गन्ने और गेहूं के उचित भाव की मांग व्यापारियों ने मंत्री राजेश अग्रवाल को घेरा, TI से फोन पर बोले- मुझे बंधक बना रखा है, आकर छुड़ाइए; वीडियो वायरल