रोहतक जिले के बहलबा माइनर की सफाई नहीं होने पर भाजपा नेता अजीत अहलावत, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन जसमेर सिंह, किसान और कार्यकर्ता खुद नहर की सफाई करने पहुंचे। किसानों का कहना है कि वे एक साल से सिंचाई विभाग के चक्कर काट रहे थे, लेकिन अधिकारियों ने उनकी बात नहीं सुनी। उनका आरोप है कि माइनर दूसरे जिले के अधिकार क्षेत्र में होने के कारण समस्या का समाधान नहीं हो रहा। सिंचाई विभाग पर सफाई न कराने का आरोप लगाते हुए किसानों ने कहा कि अब वे सीएम से शिकायत करेंगे। भाजपा नेता अजीत अहलावत ने कहा कि मामला सीएम दरबार में उठाया जाएगा। Source: Source Post navigation कोरबा: हाथी का तांडव! ट्रैक्टर को सूंड से उठाकर पटका और पैरों से कुचला, VIDEO वायरल फरीदाबाद: निगमायुक्त यशेंद्र सिंह ने सफाई और कूड़ा उठान का किया निरीक्षण, लापरवाही न बरतने के निर्देश