दुर्ग नगर निगम प्रशासन ने शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को बेहतर बनाने की तैयारी की है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए स्ट्रीट लाइटों के संचालन, संधारण और रखरखाव की जिम्मेदारी नई एजेंसी मेसर्स वाईआर सिंह को सौंपी जा रही है। इस काम पर करीब 1.30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह सुधार 60 वार्डों में किया जाएगा। इससे रात के अंधेरे में शहर की गलियां रोशन होंगी और लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

Source: Source