बलौदाबाजार जिले में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया गया। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव आंबेडकर, भारत माता और शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके बाद संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया और अधिकारियों-कर्मचारियों ने संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली। कलेक्टर ने कहा कि संविधान के निर्माण में डॉ. आंबेडकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और हम संविधान के दायरे में रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर अवध राम टंडन, निशा नेताम मड़ावी, सीमा ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। Source: Source Post navigation उत्तराखंड: सीएम धामी ने बनबसा में 176 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया कपूरथला: 27 नवंबर को बजेगा एयर रेड सायरन, ब्लैकआउट और रेस्क्यू का मॉक ड्रिल; SDM ने न घबराने की अपील की