हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बारिश के दौरान एक युवती नाले के तेज बहाव में बह गई। घटना सलूणी उपमंडल की भांदल पंचायत क्षेत्र में हुई। युवती शबनम भेड़-बकरियां चराकर घर लौट रही थी। रास्ते में संघणी नाले का जलस्तर बढ़ा हुआ था और पैर फिसलने से वह बह गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस और प्रशासन को घटना की सूचना दी गई। अंधेरा और तेज बहाव के कारण राहत अभियान रोकना पड़ा था। शुक्रवार सुबह होमगार्ड और दमकल विभाग की टीमों ने दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। स्थानीय लोग भी डाउनस्ट्रीम इलाके में युवती की तलाश में जुटे हैं। प्रशासन ने लोगों से बारिश के दौरान नदी-नालों के पास जाने से बचने की अपील की है। Source: Source Post navigation 4200 करोड़ के कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सवाल, 17 दिन में दूसरी बार करनी पड़ी मरम्मत खंडवा में उफनती नदी के बीच फंसे 4 युवकों का 10 घंटे बाद रेस्क्यू, पिकनिक बनी मुसीबत