छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला लेवी घोटाले मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए वैभव अग्रवाल को हिरासत में लिया है। वैभव अग्रवाल, पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के पुत्र हैं। इस घोटाले से जुड़े मामले में पिता और पुत्र दोनों का नाम एफआईआर में दर्ज है। रामगोपाल अग्रवाल फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। जांच एजेंसी वैभव अग्रवाल से मामले के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है और संभावना है कि आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जा सकता है। यह कार्रवाई राज्य में चल रही कोयला घोटाले की जांच में एक बड़ा घटनाक्रम मानी जा रही है। Source: Source Post navigation जलालाबाद: पुलिस और एक्साइज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार लीटर लाहन और 500 लीटर अवैध शराब जब्त फ्रांस: भीषण गर्मी के बीच जंगल की आग बुझाते समय 22 वर्षीय फायरफाइटर की मौत