दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन को देखते हुए फरीदाबाद पुलिस ने राजधानी से जुड़े सभी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। बदरपुर बॉर्डर समेत प्रमुख प्रवेश मार्गों पर 24 घंटे विशेष नाकाबंदी की जा रही है। दिल्ली जाने वाले छोटे-बड़े सभी वाहनों की सघन जांच की जा रही है। पुलिसकर्मी वाहनों की डिग्गी, केबिन और अन्य हिस्सों की तलाशी ले रहे हैं। दोपहिया, कार, टैक्सी, बस और मालवाहक वाहनों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य संदिग्ध गतिविधियों और आपत्तिजनक सामान की आवाजाही को रोकना है। दिल्ली से जुड़े छह प्रमुख मार्गों पर पुलिस ने विशेष चेकिंग प्वाइंट लगाए हैं। इनमें डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे, सराय ख्वाजा टोल और अन्य प्रमुख रास्ते शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बल भी तैनात किया जा सकता है। बॉर्डर क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों और पुलिस टीमों के जरिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा जांच के कारण कुछ जगहों पर यातायात धीमा हुआ, लेकिन पुलिस ने व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया। Source: Source Post navigation हरियाणा मंडी बोर्ड की 10 सेवाएं अब तय समय में मिलेंगी, देरी पर अधिकारियों की जवाबदेही तय सोनीपत डीसी ने मानसून तैयारियों की समीक्षा की, सड़कों के गड्ढे भरने और जलभराव रोकने के दिए निर्देश