पीएलए मार्केट स्थित जन्नत बार में सुबह भीषण आग लगने की घटना सामने आई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि शराब की बोतलों के कारण आग तेजी से फैल गई। घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई गई है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। राहत की बात रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। Source: Source Post navigation प्रेम विवाह के एक साल बाद पत्नी लापता, पति ने जेवर और नकदी ले जाने का लगाया आरोप LLB छात्रा दिव्या पासवान हत्याकांड में कार्रवाई, लापरवाही पर SHO और चौकीदार निलंबित, मुख्य आरोपी गिरफ्तार