सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में मां-बेटे के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोप है कि दोनों ने जमीन बेचने के लिए एग्रीमेंट कर रकम हासिल की। कुदरत मोहम्मद ने जमीन खरीदने के लिए अलग-अलग किश्तों में कुल 12 लाख रुपये दिए। रकम लेने के बाद आरोपियों ने उनके नाम जमीन की पावर ऑफ अटार्नी भी तैयार कराई। इसके बाद रजिस्ट्री कराने में दोनों लगातार टालमटोल करते रहे। आरोप है कि उन्होंने चुपके से पावर ऑफ अटार्नी निरस्त करा दी। बाद में संबंधित जमीन को 13 अक्टूबर 2023 को किसी दूसरे व्यक्ति के नाम रजिस्ट्री कर दिया गया। कुदरत मोहम्मद को इसकी जानकारी मिलने पर आरोपियों ने दूसरी जगह जमीन दिलाने का भरोसा दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई। पुलिस जांच के बाद पुष्पा पटेल और वर्षित पटेल के खिलाफ धारा 318(4) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अब मामले की आगे जांच कर रही है। Source: Source Post navigation महेंद्रगढ़ में 376 पेटी अवैध शराब से भरा कैंटर पकड़ा, ड्राइवर समेत दो गिरफ्तार; गुजरात ले जा रहे थे कानपुर में प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक बंधक बनाया गया, छुड़ाने गई पुलिस से मारपीट का आरोप