फाजिल्का जिले के जलालाबाद क्षेत्र के गांव चक्क मोजदीन सूरघूरी में रास्ते के विवाद को लेकर हिंसक झड़प हुई। दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी और गाली-गलौच हुई, जिसके बाद मामला बढ़ गया। विवाद के दौरान दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। इसी बीच एक पक्ष की ओर से फायरिंग भी की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं। सुखचैन सिंह ने आरोप लगाया कि घर के रास्ते को बंद करने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर पहले सरपंच और पुलिस को शिकायत दी गई थी। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने बाहर से लोगों को बुलाकर हमला किया। फायरिंग में एक युवक के हाथ में गोली लगने की बात सामने आई है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से दो खाली खोल बरामद किए हैं। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। Source: Source Post navigation होशियारपुर में 7 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, किराना स्टोर संचालक गिरफ्तार अमृतसर के सीमावर्ती गांवों में पुलिस का बड़ा सर्च अभियान, 39 नशा तस्कर हिरासत में