प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जशपुर जिले के किसानों को फसल नुकसान की भरपाई की जा रही है। खरीफ वर्ष 2025 के लिए किसानों के लिए 8 करोड़ 82 लाख रुपये से अधिक की बीमा दावा राशि स्वीकृत हुई है। इसमें से 7 करोड़ 90 लाख रुपये से अधिक की राशि किसानों के बैंक खातों में जमा की जा चुकी है। शेष करीब 92 लाख रुपये के भुगतान की प्रक्रिया जारी है। पिछले वर्ष जिले के 21,191 किसानों ने फसल बीमा कराया था। फसल खराब होने के बाद 2,032 किसानों ने बीमा दावा किया था। बीमा कंपनी द्वारा स्वीकृत राशि के भुगतान की प्रक्रिया अब पूरी की जा रही है। नए खरीफ सीजन 2026-27 के लिए भी फसल बीमा प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्राकृतिक आपदाओं और मौसम संबंधी नुकसान से किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। योजना के तहत बाढ़, ओलावृष्टि, कीट प्रकोप, जलभराव और अन्य आपदाओं से हुई क्षति पर बीमा दावा दिया जाता है। Source: Source Post navigation पंजाब में लगातार बारिश से अलर्ट, 27 से 29 जुलाई तक कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी 24 साल बाद खुला युवक का मुंह, सिम्स की जटिल सर्जरी ने बदली जिंदगी