जालंधर के दोमोरिया पुल पर रात में कार और ऑटो-रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा। सड़क पर टूटे शीशे बिखरने से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। हादसे के बाद कार और ऑटो चालक के बीच दुर्घटना के कारणों को लेकर बहस हुई। कार चालक ने दावा किया कि वह सही दिशा में चल रहा था। उसने ऑटो चालक पर गलत दिशा से आने और शराब के नशे में होने का आरोप लगाया। ऑटो चालक ने माना कि वाहन गलत साइड चला गया था और उसने हाथ से इशारा भी किया था। ऑटो चालक ने आरोप लगाया कि कार बहुत तेज रफ्तार में आ रही थी। उसके मुताबिक तेज रफ्तार के कारण कार चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाएगी।

Source: Source