जालंधर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी से जुड़े एक गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने फिल्लौर क्षेत्र से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एक .30 बोर पिस्तौल, मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस टीम ने सतलुज पुल पर वाहन जांच के दौरान एक स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में मौजूद आरोपियों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महकप्रीत उर्फ रोहित, करणदीप सिंह उर्फ करण, रॉबिनप्रीत सिंह, राजेश्वर सिंह, मनजीत सिंह और निखिल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सस्ते दामों पर हथियार हासिल कर अलग-अलग क्षेत्रों में सप्लाई करते थे। मामले में थाना फिल्लौर में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया है। पुलिस हथियारों के स्रोत और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जाएगा।

Source: Source