पंजाब की राजनीति में नए सियासी समीकरण बनने के बीच जालंधर सेंट्रल से भाजपा के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने अकाली-भाजपा गठबंधन का स्वागत किया है। उन्होंने इस गठबंधन को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि जब-जब पंजाब में दोनों पार्टियां एक साथ आई हैं, तब-तब राज्य में अमन-शांति, भाईचारे और विकास को नई मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि सूबे में 2027 का विधानसभा चुनाव दोनों पार्टियां मिलकर लड़ेंगी। कालिया ने अकाली दल के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताते हुए इसका स्वागत किया। गौरतलब है कि आज देश के गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर आधिकारिक रूप से गठबंधन का ऐलान किया है। इस मौके पर सुखबीर बादल के साथ रवनीत सिंह बिट्टू भी एक साथ नजर आए। कालिया ने कहा कि गठबंधन की मुख्य प्राथमिकता पंजाब में कानून-व्यवस्था को पटरी पर लाना और गैंगस्टरवाद का पूरी तरह सफाया करना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य से नशे के खात्मे को लेकर गृह मंत्री अमित शाह अपने पिछले पंजाब दौरे के दौरान पहले ही स्पष्ट संकल्प जता चुके हैं। वहीं, आगामी 8 दिसंबर को स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल की जयंती पर मोगा में शिरोमणि अकाली दल की ओर से एक विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी विशेष रूप से शिरकत करेंगे। Source: Source Post navigation रायबरेली में शून्य तो अमेठी में सिर्फ एक सीट, गांधी परिवार के गढ़ में भी कांग्रेस को नहीं दे रही भाव करतारपुर कॉरिडोर पर अमित शाह का बड़ा बयान, कहा- इसे बंद रखने का सवाल ही नहीं, सुरक्षा चिंताएं दूर होते ही खुलेगा