जिला साहू संघ, राजनांदगांव के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 25 जुलाई को जिला साहू सदन, बसंतपुर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12 बजे पूजा-अर्चना से होगी। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम, अतिथियों का स्वागत और समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। दोपहर 2 बजे नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी। समारोह के साथ समाज सेवा के उद्देश्य से सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निशुल्क स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जाएगा। जिला साहू संघ ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर रक्तदान करने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Source: Source