जींद में कैथल रोड बाइपास पर गुरुद्वारे के सामने शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे एक सड़क हादसा हो गया, जहां एक ट्रक ने लोडिड ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो सवार 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो ड्राइवर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद लोडिड ऑटो में लदी सब्जियां सड़क पर बिखर गईं। सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गांव फरेलकलां निवासी 30 वर्षीय प्रदीप के रूप में हुई है, जो ऑटो में पीछे की तरफ बैठा हुआ था। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रदीप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में ऑटो ड्राइवर गांव सांधो निवासी दीपक और गांव पेगा निवासी मोहन लाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।

Source: Source