राजस्थान के कोटपूतली की जिला जेल में खाने को लेकर कैदियों के हंगामे का मामला सामने आया है। कैदियों ने भोजन में प्याज और हरी मिर्च देने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर कई कैदी भूख हड़ताल पर बैठ गए। इसके बाद कुछ कैदियों ने कथित तौर पर रेजर से अपने हाथों पर वार कर लिया। घटना में करीब छह कैदी घायल हुए हैं। इनमें दो कैदियों की हालत गंभीर बताई गई है। गंभीर रूप से घायल दोनों कैदियों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। वहीं चार अन्य कैदियों की स्थिति सामान्य बताई गई है। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए। मामले में जेल प्रशासन द्वारा घटना के कारणों और परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है। Source: Source Post navigation हिसार में सोलर सिस्टम की वायर चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बेचकर मिली रकम बरामद पलवल में गोली मारकर किसान की हत्या:खेतों में खून से लथपथ पड़ा मिला शव; बेटा बोला-रात को कुछ लोग साथ थे