हिसार जिले के अग्रोहा थाना पुलिस ने सोलर सिस्टम की वायर और मोटर केबल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मीरपुर निवासी सोनू के रूप में हुई है। पुलिस ने चोरी का सामान बेचकर हासिल की गई कुछ रकम भी बरामद की है। गांव श्यामसुख निवासी बालाराम ने 13 अगस्त को चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार उसके खेत में लगे सोलर सिस्टम की कनेक्टिंग वायर चोरी हो गई थी। इसके अलावा तीन फेज मोटर की करीब 50 फीट केबल भी चोरी की गई थी। चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मुख्य सिपाही रमेश कुमार ने मामले की जांच की। पुलिस ने तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी का सामान बेचने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब उससे अन्य संभावित चोरी की वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।

Source: Source