जैन साध्वियों की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद जैन समाज में रोष देखने को मिला। जैन समाज ने मौन प्रदर्शन करते हुए डीसी को राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जैन साधु साध्वियों को विहार के दौरान सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की। मध्यप्रदेश के रीवा जिले में जैन साध्वियों की मौत हो गई थी। जैन साधु-साध्वी नंगे पैर विहार करते हैं और किसी भी प्रकार के वाहन का उपयोग नहीं करते। राजमार्गों और शहर के मुख्य मार्गों पर भारी यातायात एवं तेज रफ्तार वाहनों के कारण, उनके विहार के दौरान सुरक्षा का जोखिम बना रहता है। जैन समाज ने केंद्र सरकार से निष्पक्ष जांच करवाने और साधु-साध्वियों की यात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। डीसी ने जैन समाज का ज्ञापन लेकर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। जैन समाज ने साधु-साध्वियों की सुरक्षा के लिए सरकार से जल्द कार्रवाई करने की मांग की।

Source: Source