पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि मुझमें अभी युवाओं जैसी उर्जा है। पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे निभाने के लिए तैयार हूं। अपने विधानसभा के साथ प्रदेश में काम करना चाहता हूं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने टीएस सिंहदेव की दावेदारी को लेकर कहा था कि टीएस बाबा को दिल्ली में जाकर काम करना चाहिए। सिंहदेव ने दुहराया कि मेरी प्राथमिकता में अंबिकापुर है और सरगुजा की सीटें हैं। मैं अपना चुनाव भी हारा और सरगुजा संभाग की सभी विधानसभा एवं लोकसभा की सीटें भी हम हारे। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी, उसमें सरगुजा महाराज (टीएस सिंहदेव) की बड़ी भूमिका रही। मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि कांग्रेस का अंतर्कलह गाहे-बगाहे सार्वजनिक हो जाता है। सिंहदेव को प्रदेश के नेता पचा नहीं पा रहे हैं। सिंहदेव बाकी नेताओं को पचा नहीं पा रहे हैं।


Source: https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/ambikapur/news/ts-singhdew-congress-internal-strife-leader-statement-138000159.html